फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

ठंड की चपेट में आकर दो वृद्धों की मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। शीतलहर का कहर जारी है। विदोखर पुरई में दो वृद्धों की ठंड लग गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के तेजवा प्रजापति की पत्नी दनकिया (77) को ठंड लग गई। मृतका के पुत्र करिया प्रजापति ने बताया कि ठंड लगने पर मां को सदर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, इसी गांव के हरिराम प्रजापति ने बताया कि उसके पिता रामसहाय (65) रविवार की शाम अचानक ठंड की चपेट में आ गए। जिन्हें गांव में ही निजी डॉक्टर को दिखाया। बताया कि गांव के डॉक्टर के इलाज से थोड़ा आराम मिला लेकिन सोमवार को दोपहर में अचानक फिर हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि मौजूदा समय मे शीतलहर चल रही है। जिससे लोगों को बचाव करना चाहिए। क्योंकि ऐसी ठंड की चपेट में आने के बाद अगर समय से इलाज नहीं मिलता है तो मौत हो सकती है। उन्होंने लोगों से ठंड से बच कर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed