{"_id":"61eda18836557b5456513218","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6769324161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में प्रत्याशी सिर्फ तीन वाहन ला सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में प्रत्याशी सिर्फ तीन वाहन ला सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होना है। जिसके लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन के दौरान प्रत्याशी सिर्फ तीन वाहन ला सकेंगे। राष्ट्रीय दल का प्रत्याशी अपने साथ एक प्रस्तावक, निर्दलीय प्रत्याशी अपने साथ दस प्रस्तावकों को साथ लाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि हमीरपुर और राठ विधानसभा के निर्वाचन के लिए 25 जनवरी से नामांकन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर स्थित हमीरपुर सदर विधान सभा के लिए नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व राठ विधानसभा के लिए न्यायालय उप संचालक चकबंदी कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किए जाएंगे। नामांकन में कोई भी प्रत्याशी भीड़ या रैली लेकर नहीं आएगा। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक साथ रहेगा। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के दस प्रस्तावक होंगे।
बताया कि प्रत्याशी को प्रवेश कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से दी जाएगी। कर्मचारियों को प्रत्येक दशा में दस बजे से पूर्व ही वैध पास धारण करने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नामांकन कक्ष से प्रत्याशी की गाड़ी सौ मीटर दूर रहेगी और वह अपने साथ तीन गाड़ी ही लाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी। परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।