फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

किसान के पुत्र ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाई

Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मृतक बबलेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
राठ। कोतवाली क्षेत्र के रौरों गांव में युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रौरो गांव निवासी परमानंद लोधी ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे उनके पुत्र बबलेश कुमार (20) किसी बात पर नाराज होकर चले गए। खेत पर जाकर चिल्ला के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव झूलता देख परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे युवक की मौत हो चुकी थी। परमानंद ने बताया कि उनके हिस्से में बीस बीघा कृषि भूमि है। मृतक बबलेश इकलौते पुत्र थे जो उनके साथ खेती में हाथ बंटाते थे। परिजन युवक द्वारा आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed