फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

सपा की साइकिल पर सवार होंगे गयादीन

Sun, 23 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
राठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गयादीन अनुरागी - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। चार माह पूर्व कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को सपा ने राठ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने उनके नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

गयादीन अनुरागी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। 1988-89 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बीकेडी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। बसपा से सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले अनुरागी 1989 व 91 में इस दल से झांसी के मऊरानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। 1992 से 93 तक बसपा के महासचिव बुंदेलखंड संभाग व 93 से 95 तक प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रहे। वर्ष सन 2000 में बिवांर सीट से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2005 में पत्नी उमा देवी को जिला पंचायत सदस्य बनवाया। राठ विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस में अच्छी पकड़ के चलते वर्ष 2015 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए थे। अक्तूबर 2021 में प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपने पद व पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से नजदीकी के चलते सपा की सदस्यता ली। अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार का प्रोफाइल-
विधानसभा क्षेत्र - राठ
नाम - गयादीन अनुरागी
उम्र - 64 वर्ष
शिक्षा - एमए, एलएलबी, बीएड., डिप्लोमा इन विद्युत इंजीनियरिंग
2012 में कांग्रेस से विधायक बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed