{"_id":"61e6fd7e2951fd208546e90b","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6760531114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइनें, बह गया हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइनें, बह गया हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
मुस्करा में जेसीबी से तोड़ी पाइप लाइन से बह रहा पानी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा। चार दिन पहले जेसीबी से हुई नाले की खोर्दाई में पाइप लाइन फट गई। मरम्मत न होने से चार दिन में हजारों लीटर पानी बह गया। अभी भी उसे ठीक नहीं कराया जा सका है। हालात यह है कि लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है।
कस्बे के राजीव नगर मोहल्ले में सड़क किनारे ग्राम पंचायत की ओर से जेसीबी से नाले की खोर्दाई कराई जा रही है। लापरवाही के चलते पेयजल की पाइप लाइन व घरों के कनेक्शन की पाइप लाइन टूट गए। चार दिन से इसकी वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। साथ ही लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। कस्बे के लक्ष्मी, जगमोहन प्रजापति, महेश प्रजापति, सोम प्रकाश आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत व जलसंस्थान में कई बार शिकायत करने के बाद भी पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया। इस मामले में प्रधान महेंद्र प्रताप का कहना है कि राजीव नगर में नाले की जगह में जल संस्थान की पाइप लाइन पहले से बिछी है। कम गहराई में होने की वजह से जगह-जगह टूट रही है। जल संस्थान के जेई को दो बार अवगत करा चुके हैं। वह मरम्मत के लिए बजट व कर्मचारी न होने की बात कह रहे हैं।
वहीं जेई विश्वलेंद्र नाथ का कहना है कि प्रधान से बात हुई है। उनके पास पाइप लाइन दूसरी जगह से डलवाने का बजट नहीं है। यदि प्रधान चाहें तो नाले को किसी अन्य जगह से खुदवा कर बनवा सकते हैं या फिर पंचायत के बजट से मरम्मत करवा सकते हैं।