{"_id":"61e6fb49209f890df93951e6","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp676051180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरमैन व उसके सहयोगियों ने जेई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरमैन व उसके सहयोगियों ने जेई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा।। नमामि गंगे योजना से छिरका गांव में पाइप लाइन विस्तार व जलाशय का निर्माण हो रहा है। मंगलवार को कार्य देखने पहुंचे एक अवर अभियंता को कंपनी के फोरमैन व उसके सहयोगियों ने पीट दिया। अवर अभियंता नेे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक निजी कंपनी के अवर अभियंता उमेश शर्मा (निवासी ग्राम साईं थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर) ने बताया कि मंगलवार को एक बजे छिरका गांव में पाइप लाइन विस्तार व पानी की टंकी का निर्माण कार्य की देखभाल करने गए थे। कंपनी के फोरमैन अर्जुन व उनके साथी पवन, राजाराम ने वहां घेर लिया। कहा कि दिन भर यहीं रह कर काम देखो। जब इंकार करते हुए कहा कि मेरा काम पानी की टंकी का निर्माण कार्य देखना है तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।
जमीन पर गिराकर लात घूंसों से मारापीटा। इससे उसके शरीर में चोटें आई हैं। शिकायत करने पर मारपीट की धमकी दी गई। मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कराया गया कि न तो कोई विवाद हुआ है न ही वह थाने जाएंगे। पर, जैसे ही मौका मिला वह कोतवाली आ पहुंचे। वहीं कोतवाल पवन पटेल का कहना है कि जांच चल रही है। पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।