{"_id":"61e5b183a0d3201bfa3746fd","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6758795151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संबंधी कार्यों में तेजी लाएं प्रभारी: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संबंधी कार्यों में तेजी लाएं प्रभारी: जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव संबंधी बैठक हुई। प्रभारी अधिकारियों को चुनाव संबंधी कार्यों में तेजी लाने, चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन करने पर जोर दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता में किसी तरह के उल्लंघन पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही बूथों पर जाएंगी। प्रेक्षकों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने किसी भी अधिकारी को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराएं।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम राजेश कुमार यादव, सीएमओ सहित अन्य संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।