{"_id":"61e1c29f8e9a903be16461da","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp675353843","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 45
विज्ञापन
मौदहा कस्बे में वृद्घ को वैक्सीन लगवाते एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। शुक्रवार को नौ और संक्रमित मरीज मिलने से संख्या बढ़कर 45 हो गई है। जबकि तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के 39910 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई। वहीं अब तक जिले में कुल सात लाख 38 हजार 782 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण तेज गति से करने में जुटा है। यही कारण है कि अब तक करीब 90 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया हैै। शुक्रवार को नौ और कोरोना संक्रमित निकलने से विभाग चौकन्ना हो गया है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। जिसमें 42 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि तीन मरीजों को क्वांरटीन सेंटर में भर्ती किया गया है।
सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि शुक्रवार को नौ संक्रमित मरीज निकले हैं। जिनमें तीन सुमेरपुर, शहर में तीन, दो राठ व एक मौदहा में निकला है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। बताया कि अब तक कुल सात लाख 38 हजार 782 लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज दी जा चुकी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को 39910 का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान तेज
मौदहा संवाद के अनुसार नगर क्षेत्र के पांच वार्डों में प्रतिदिन घर-घर जाकर अधिकारियों व निगरानी समितियों के सदस्यों के साथ पहुंच टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को पांच वार्डों में 376 सामान्य लोगों को कोविड टीका लगाया गया। डॉ.जय प्रकाश साहू ने बताया कि ब्लॉक वार्ड में सबसे अधिक 123, चौधराना 95, पीर बाबा वार्ड में 55, रागौल 68, कोतवाली 65, नेशनल कालेज में 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को 62, जीजीआईसी में 14 व जीजीआईसी सिसोलर 21 को टीका लगाया गया। कुल 22 केंन्द्रों में 1562 कोविड टीके लगाए गए। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, संबंधित वार्ड के सतर्कता समिति के सदस्य मौजूद रहे।