{"_id":"61dc823e863730037e5fb322","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6746530121","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार हजार हेक्टेयर में 16 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार हजार हेक्टेयर में 16 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
औंड़ेरा में फसल देखते जिला कृषि अधिकारी डा.सरस तिवारी।
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। शनिवार रात क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति हुई थी। दो दिन तक राजस्व विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। साढ़े चार हजार हेक्टेयर में 16 करोड़ का नुकसान हुआ है।
रविवार को दिन भर बारिश होने से राजस्व विभाग के सर्वे में बाधा आई। सोमवार को राजस्व कर्मी खेतों में घूमते हुए नुकसान का आकलन करते रहे। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ओलावृष्टि से बीस गांवों में साढ़े चार हजार हेक्टेयर भूमि में चार से पांच हजार किसान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का अनुमानित 15 से 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर साढ़े 13 हजार रुपये मुआवजा दिया जाता है। किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए छह करोड़ रुपये की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही शासन से धनराशि आवंटन का प्रयास है। करीब दस दिन के अंदर सभी को मुआवजा दे दिया जाएगा।
किसानों के आंसू पोंछने पहुंचीं विधायक
विधायक मनीषा अनुरागी ददरी, बरदा, पहाड़ी वीर, धमना आदि गांवों के किसानों से मिलीं। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। वहीं, अधिक बारिश होने से भी फसलों को नुकसान हुआ है। पशु-पक्षी भी प्रभावित हुए हैं। विधायक ने उच्चाधिकारियों से बात कर शत प्रतिशत मुआवजा व फसल दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने को कहा। उनके साथ पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, भरत अनुरागी, अमर सिंह बाबा, दीपू मुंशी, रामऔतार साहू, मुकेश गुप्ता, प्रेमचंद्र, धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।