फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

एक ही गांव में दो घरों में लाखों की चोरी

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मुस्करा। थानाक्षेत्र के ग्राम बिहूनी खुर्द में रविवार रात चोर दो घरों से लाखों का माल समेट लिया। हैरत की बात है कि घरों पर परिवार के लोग सोते रहे, उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित कल्लू राजपूत ने बताया कि रविवार की रात मकान के पिछले हिस्से से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 5000 नगद, 20 हजार के बर्तन, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल व तोड़िया चोरी कर ले गए हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह जब आंख खुली तो बिखरा सामान देख पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह गांव निवासी हेमवती ने बताया कि उनके घर पर भी चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर दाखिल हुए और कमरे व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की झुमकी, चांदी की पायल, चांदी की तोड़िया, बिछिया एवं 15 हजार कीमत के पीतल व फूल धातु के बर्तन चोरी कर ले गए। सुबह सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं से ग्रामीण सहमे हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि चोरियों की जानकारी मिली है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed