{"_id":"61dc79ea03e1623d7a1ed901","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp674644265","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोला काटकर टप्पेबाज ने 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोला काटकर टप्पेबाज ने 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बैंक के भीतर ही टप्पेबाजों ने किसान का झोला काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर किसान ने हंगामा किया और जब सीसीटीवी कैमरे देख गए तो उसमें घटना का कोई फुटेज नहीं मिला। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मझगवां थाने के बरेल गांव निवासी किसान विजय बहादुर ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह कस्बा स्थित एक बैंक की शाखा में फसल व भैंस बेचने से मिले एक लाख रुपये जमा करने पहुंचा था। पैनकार्ड न होने पर कैशियर ने सिर्फ 49 हजार रुपये जमा किए। इस पर उसने एक हजार जेब में और 50 हजार रुपये झोले में रख लिए।
पीड़ित के मुताबिक इसके बाद भी करीब पांच मिनट तक वह ने बैंक में ही रहा, इसी दौरान किसी टप्पेबाज ने उनका झोला काटकर उसमें रखे रुपये पार कर दिए। हो हल्ला करने पर जब फुटेज देखे गए तो उसमें भी कुछ नहीं दिखा। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।