फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

चुनावी खुन्नस के तहत ढहाया गया नाला

Fri, 07 Jan 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
बिदोखर पुरई में क्षतिग्रस्त नाला। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। चार दिन पहले क्षेत्र पंचायत से बनवाया गया नाला शुक्रवार को ढह गया। इसमें ब्लाक प्रमुख का आरोप है कि चुनावी खुन्नस में नाला ढहा दिया गया, इसका वीडियो भी उनके पास है। दूसरी ओर विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर बिदोखर मेंदनी में छानी व पलरा मार्ग के किनारे-किनारे तालाब तक नाला निर्माण कराया गया था। यह शुक्रवार को ढह गया। कुछ लोगों ने निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। दूसरी ओर ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने बताया कि गांव के कुछ अराजकतत्वों ने निर्माण ढहाकर घटिया कार्य कराने की पटकथा तैयार की है। जबकि नाला ढहाने का वीडियो उनके पास आ गया है। इसी के सहारे अराजकतत्वों को चिह्नित किया है। इनके खिलाफ सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कराने का मामला दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी खंड विकास अधिकारी भीमसेन का कहना है कि नाला निर्माण ढहने की खबर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में यदि ढहाने की बात सही साबित होती है तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed