{"_id":"61d8836704ce761ba90e9e88","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6741288165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
सरीला में बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व अन्य को शपथ दिलाती विधायक मनीषा अनुराग?
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 07 एचएएमपी 16 सरीला में बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व अन्य को शपथ दिलातीं विधायक मनीषा अनुरागी। संवाद
बार संघ के पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ
सरीला। शुक्रवार को तहसील के सभागार में आयोजित बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोधी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश निगम, महामंत्री पृथ्वीराज सहित सभी पदाधिकारियों को विधायक मनीषा अनुरागी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पूरी ऊर्जा के साथ वादकारियों को न्याय दिलाएं। वह उनकी हर समस्या में उनके साथ हैं। विधायक ने वादकारियों के रैन बसेरा को दस लाख की स्वीकृति देने के साथ निर्माण शुरू होने की भी बात कही। पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामसेवक सिंह ने सब डिपो स्थापना व नगर के पेयजल की टंकी के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कस्बे के लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं। जिस पर विधायक ने समस्या के निदान का फिर आश्वासन दिया।
इस मौके पर एसडीएम खालिद अंजुम, राठ संघ अध्यक्ष गनपत महान, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक चौ.राजेंद्र सिंह सहित अधिवक्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)