राठ। क्रांतिकारी दीवान शत्रुघ्न सिंह की जन्म स्थली मंगरौठ गांव की खस्ताहाल सड़क पर आए दिन हादसे होने के बाद भी प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को भेजे ज्ञापन में सड़क निर्माण की मांग की है।
मंगरौठ गांव की प्रधान किरन सिंह, अक्षय यादव, सीताराम, मनीष कुमार, कुंवरबहादुर, ओमकार, विपिन विहारी, अभिषेक कुमार, धीरेंद्र, शिवम कुमार, मनोज, गुलाब सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मंगरौठ स्वराज योजना के तहत जिले का प्रथम गांव रहा है। उरई मुख्य मार्ग से जुड़ा मंगरौठ मोड़ से गांव तक संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। ग्रामीणों को यहां से गुजरने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस रास्ते से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है।