फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

खेती के साथ बागवानी देगी मुनाफा

Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में किसान लक्ष्मी प्रसाद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत कृषक गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में हुए आयोजन में ज्यादा मुनाफे के लिए किसानों को खेती के साथ बागवानी करने की सलाह दी गई। किसानों को जैविक खेती से आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता व पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। डीएम डॉ.चंद्र भूषण ने किसानों को खेती के साथ बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया। भूमि को अत्यधिक उपजाऊ बनाने के लिए जैविक खादों का प्रयोग करने की सलाह दी। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने कहा कि तकनीकी खेती, बागवानी, पशुपालन व मत्स्य पालन कर अच्छी आमदनी की जा सकती है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. फूल कुमारी, डॉ. एसपी सोनकर, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. चंचल सिंह, जिला कृषि अधिकारी सरस कुमार तिवारी, डॉ. मो. मुस्तफा, सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी, बलराम दादी, रामस्वरूप, फूल सिंह आदि ने संबोधित किया। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट दुकान से खरीदा प्याज का बीज
शहर के मोहल्ला बच्ची डेरा निवासी अशोक निषाद ने बताया कि करीब दो एकड़ जमीन है। जिसमें वह खेती बाड़ी करते हैं। कहा कि अब तक सरकार द्वारा चलाई गई किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। अभी प्याज का बीज प्राइवेट दुकान से खरीद कर बोया है।

एक एकड़ में करते हैं सब्जी उत्पादन
शीतलपुर निवासी सुमन ने बताया कि करीब पांच बीघे जमीन है। जिसमें एक एकड़ में लौकी, तरोई, मिर्च आदि सब्जी उगाती हैं। बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में उसे जानकारी नहीं है। सभी बीज वह प्राईवेट दुकान से ही खरीदती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed