फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

20.45 करोड़ का मनरेगा बजट पास

Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
सुमेरपुर में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद बीडीसी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में 20 करोड़ 45 लाख का मनरेगा बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। विकासखंड सभागार में हुई बैठक में अन्य मुद्दों पर गहनता के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदन ने सर्वसम्मति से 20 करोड़ 45 लाख का लेबर बजट स्वीकृत कर अनुमोदन के लिए भेजा है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कराने के आदेश दिए गए। नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन में पंचायतों की सड़कों को खोदकर न बनाने का मुद्दा भी सदन के पदेन सदस्य प्रधानों ने जोर-शोर से उठाया। जिसे ध्वनिमत से पारित कर कार्रवाई के लिए एडीएम नमामि गंगे को भेजा गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग के बारे में प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने सदन को आश्वस्त किया कि वह पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

पौथिया प्रधान वंदना सचान ने सदन को बताया कि पंचायत में तैनात एएनएम कल्पना सिंह आए दिन गैरहाजिर रहती हैं। जवाब तलब करने पर अभद्रता करतीं हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ता है। प्रधान के प्रस्ताव पर ध्वनिमत से उन्हें हटाने का प्रस्ताव पारित कराकर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजा गया। बैठक का संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी भीमसेन ने किया। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed