फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

जिला अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था नहीं

Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
जिला अस्पताल के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। आने वाले मरीज व तीमारदार वाहनों को परिसर सहित बाहर सड़क पर इधर-उधर खड़े कर देते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति पैदा होती है और मरीजों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के पास रुक-रुककर जाम लगा रहा। जिसमें आम लोगों सहित मरीज व तीमारदार फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहनों को इधर-उधर कहीं भी पार्किंग कर देते है। जिससे आए दिन जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा होती है। सबसे बुरा हाल जिला अस्पताल का है। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज व तीमारदार आते हैं। जो अपने चार व दो पहिया वाहनों को कहीं भी इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। मुख्य गेट के सामने मरीज लेकर आने वाली एंबुलेंसों को भी रास्ता नहीं मिलता है। जिससे उन्हें गेट के बाहर ही मरीजों को उतारना पड़ता है। हालांकि गेट के पास एक होमगार्ड तैनात किया गया है। लेकिन तीमारदार उनके रोकने के बावजूद वाहनों को गेट के पास ही खड़ा कर देते हैं। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा होती है। जिससे घंटों जाम लगा रहता है। बीते बुधवार को गंभीर मरीज को लेकर आई एंबुलेंस अस्पताल पहुंची लेकिन जाम के चलते आधे घंटे तक वह गेट के बाहर ही फंसी रही। बाद में किसी तरह मरीज को स्ट्रेचर में लिटाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस विनय प्रकाश ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को अंदर लाने की अनुमति नहीं हैं। इसके लिए गेट पर होमगार्डों को तैनात भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed