{"_id":"61292c6e8ebc3e79cb724ce1","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6486359180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से सीएचसी गेट बना तालाब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सीएचसी गेट के बाहर भरा गंदा पानी
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
राठ। नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से करीब एक माह से अस्पताल गेट के सामने जलभराव है। जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
झमाझम बारिश से नगर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या बन जाती है। सबसे ज्यादा समस्या सीएचसी गेट, आपूर्ति कार्यालय, दूरसंचार कार्यालय व सिविल कोर्ट के सामने है। पिछले दो अगस्त को नगर पालिका ने पंपसेट के जरिए कचहरी में भरे पानी को खाली कराया था। वहीं, अस्पताल गेट पर करीब 25 दिन से गंदा पानी भरा होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से होकर तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय के लिए लोगों का आना-जाना है।
विज्ञापन
वहीं, सीएचसी परिसर में बने पार्किंग में पानी भरा होने से वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग वाहनों को अस्पताल गेट के सामने ही खड़ा कर चले जाते हैं। जलभराव के चलते गंभीर बीमारियां फैलने का भी खतरा है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ सोमदत्त चौरसिया ने कहा कि बारिश की वजह से तालाब का पानी सड़क पर आता है। जलनिकासी के लिए बनी नालियों में पॉलीथिन जमा थी जिसे साफ कराया है। जल्द ही जलभराव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।