{"_id":"61292b118ebc3e06046cdba3","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp648633775","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघा कर मां बेटे को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघा कर मां बेटे को किया अगवा
विज्ञापन
गल्हिया गांव के अगवा किए गए योगेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। राखी बांध कर मायके से लौट रही महिला व उनके नाबालिग पुत्र को अज्ञात ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। महिला ने फोन पर पति को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक होने की बात कही। पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए पत्नी व बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को उनकी पत्नी विनीता (30) अपने पुत्र योगेंद्र (8) को साथ लेकर राखी बांधने अपने मायके गई थी। महिला का मायका महोबा जनपद के चरखारी थाने के रोहनियां बिहारी गांव में है। त्योहार मनाने के बाद 24 अगस्त को घर जाने के लिए टैक्सी में बैठ कर खरेला पहुंचीं। खरेला में किसी अज्ञात ऑटो चालक ने मुस्करा जाने की कह कर उन्हें बैठा लिया। महेंद्र का आरोप है कि ऑटो चालक ने उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। जिसके बाद पत्नी व बच्चे को अगवा कर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गया है। उसी रात विनीता ने मौका पाकर अपने पति को फोन किया। जिसमें बताया कि किसी ने उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया है। पत्नी उस जगह का नाम नहीं बता सकी है। करीब दस मिनट तक बात होने के बाद फोन बंद हो गया। पीड़ित ने आशंका जताई की उनकी पत्नी व पुत्र के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।
कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि घटना खरेला थाना क्षेत्र की है। फिर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

गल्हिया गांव की अगवा की गई विनीता की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन