{"_id":"61292a4e8ebc3e79ec47bf10","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp648632112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी को किताब बेचने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी को किताब बेचने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पिछले गुरुवार को मुस्करा ब्लॉक के इमिलिया गांव स्थित कन्या जूनियर स्कूूल में प्रधानाध्यापक द्वारा कबाड़ी को किताबें बेचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसकी जांच पूरी होते ही बीएसए ने प्रधानाध्यापक को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया।
बीएसए सतीश कुमार ने बताया कि पिछले गुरुवार को इमिलिया गांव स्थित कन्या जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक जयचंद्र सरकारी किताबें कबाड़ी को बेच रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति को बेचे जाने का विरोध कर वीडियो बना लिया। साथ ही ग्रामीणों ने वीडियो को बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया कि मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक जयचंद्र को निलंबित कर दिया है।
बीएसए ने बताया कि विद्यालय में आने वाली किताबें चाहेे पुरानी हो या नईं, रद्दी नहीं होती है। कहा कि प्रधानाध्यापक को किताबें कबाड़ी को नहीं बेचना चाहिए। कहा कि किताबें पिछले वर्ष की थी तो प्रधानाध्यापक को पुस्तकालय में रखवा देना चाहिए। लेकिन उन्होंने सरकारी संपत्ति को बेचा है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर दर्ज हुई रिपोर्ट
बीएसए सतीश कुमार ने बताया कि पिछले गुरुवार को सरकारी निशुल्क किताबें बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक जयचंद्र के खिलाफ निलंबन के साथ खंड शिक्षाधिकारी समर सिंह ने सरकारी संपत्ति बेचने का मामला थाना मुस्करा में दर्ज कराया गया है।