{"_id":"61954f304fae2f6b90334aec","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp664600742","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने रोड शो कर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने रोड शो कर दिखाई ताकत
विज्ञापन
राठ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के एक विवाह घर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अधिवेशन, व्यापारी महासम्मेलन व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग रहे।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में सदैव समर्पित हैं। पदाधिकारी मेहनत से काम करें। किसी अन्य संगठन के बरगलाने में न आएं। इस दौरान जिला, नगर व महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व नगर भ्रमण कर स्वामी ब्रह्मानंद समाधि स्थल सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के आवास पर पहुंच उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके भाई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया सहित परिजनों को सांत्वना दी। महासम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, ब्लाक प्रमुख गोहांड अरविंद राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेंद्र सोनी, कोर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रशांत बुधौलिया उर्फ गुड्डन महाराज, कैलाश अग्रवाल, नीलेश कुमार अग्रवाल, ममता रवि गुप्ता, वंदना मिश्रा, सौरभ, सुनील नगायच आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल व धर्मेंद्र साहू रहे जबकि संचालन प्रमोद सर्राफ ने किया।
व्यापारियों को दिया भयमुक्त वातावरण
राठ। लोनिवि के अतिथि ग्रह में पत्रकार वार्ता में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की हितैषी है। आज व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर रहे हैं। पटरी दुकानदारों के हित में योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक किसी भी सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड नहीं बनाया। भाजपा सरकार ने कल्याण बोर्ड गठित कर व्यापारियों के हित में अपनी मंशा जाहिर कर दी है। (संवाद)