{"_id":"6182cab790c1a0103f68c7fc","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp662135642","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक मूल्य पर खाद बिक्री पर एक लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक मूल्य पर खाद बिक्री पर एक लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में खाद की दुकान का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी व तहसीलदार।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खाद वितरण के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलवार गठित अधिकारियों की तीन टीमें गठित कर फुटकर विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई की है। प्रतिष्ठान पर रेट व स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
कृषि अधिकारी डॉ.सरस तिवारी ने बताया कि टीम ने न्यू रविंद्र ट्रेडर्स, संदीप खाद भंडार, बुंदेलखंड खाद व बीज भंडार, पीसीएफ सेंटर सुमेरपुर, शिव खाद भंडारका निरीक्षण किया। वहीं किसानों से कहा उर्वरक की बोरियों पर मूल्य अंकित रहता है। यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री करे अथवा किसी प्रकार की टैगिंग करें तो जिला कृषि अधिकारी के नंबर 8468015884 पर शिकायत कर सकते हैं।
बताया कि रविंद्र ट्रेडर्स सुमेरपुर विक्रेता के यहां उपस्थित कृषको ने अधिक मूल्य पर खाद विक्रय की शिकायत पर लाइसेंस निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति कर डीएम को आख्या भेजी है। वहीं पीसीएफ में उर्वरक का रखरखाव व साफ सफाई न रखने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिव खाद भंडार के पास खाद उपलब्ध न होने के कारण व पवन खाद भंडार का स्टॉक मिलान न होने पर कठोर चेतावनी नोटिस जारी किया है।