फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

तमाम प्रयासों के बावजूद खाद की कालाबाजारी पर नहीं लग रही रोक

Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
सुमेरपुर कस्बे में ट्रक के ऊपर खड़े होकर खाद बटवाते जिला कृषि अधिकारी सरस तिवारी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। खाद का संकट बढ़ता जा रहा है और सहकारी समितियों की हड़ताल ने कोढ़ में खाज की स्थिति उत्पन्न कर दी है। किसान एक-एक बोरी खाद के लिए मारा मारा घूम रहा है। मंगलवार को कस्बे में एग्री जंक्शन केंद्र में खाद आने पर किसान उमड़ पड़े। संचालक ने 1200 के बजाय 1400 रुपये में खाद बेचनी शुरू कर दी। शिकायत पर आए जिला कृषि अधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने खड़े होकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

रबी फसलों की बुवाई का पीक सीजन चलने से हर किसान को खाद की जरूरत है, लेकिन यह बाजार से ही से गायब है। सहकारी समितियों में हड़ताल होने से कारोबार ठप है। सिर्फ पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में ही खाद का वितरण हो रहा है। यहां पर किसानों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पुलिस को भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को एग्री जंक्शन धर्मात्मा खाद भंडार में एक ट्रक डीएपी खाद आई। ट्रक आने की भनक पाकर किसानों का रेला उमड़ पड़ा। किसानों की भीड़ देखकर दुकानदार ने 1200 की बजाय 1400 रुपये में बेचनी शुरू कर दी। कुछ किसानों ने इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की। अधिक दाम से खाद बेचने की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी मौके पर आए और ट्रक में खड़े होकर निर्धारित दाम में खाद की बिक्री शुरू कराई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

बांदा मार्ग में जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होने पर थानाध्यक्ष ट्रक को देवगांव मार्ग ले जाकर वितरण कराया। कुछ ही घंटे में खाद खत्म हो गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अधिक दाम की शिकायत मिली थी। अगर कोई लिखित में शिकायत करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा व तहसीलदार मो.असलम ने खाद वितरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपये महंगी बेच रहे खाद
गहरौली। गांव स्थित साधन सहकारी समिति में ताला पड़ा है। हुसैना गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश चंद्र द्विवेदी और रमेश विश्वकर्मा व गहरौली निवासी योगेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि गहरौली में मौजूदा समय में 1400 रुपये प्रति बोरी खाद बेची जा रही है। यही हाल मुस्करा की प्राइवेट दुकानदारों का है। जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ किसानों की शिकायत मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
खाद के लिए जूझे किसान, मोबाइल गायब
राठ। सोमवार से मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र पर खाद के लिए खाना पानी छोड़ कर किसान डेरा डाले हैं। लाइन में लगे किसानों के बीच दिन में कई बार धक्का मुक्की हुई। टोला रावत के भगत सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी खाद के लिए लाइन में लगीं थीं। धक्कामुक्की के बीच उनका मोबाइल किसी ने पार कर दिया।
केंद्र पर पहुंचीं विधायक मनीषा अनुरागी ने किसानों की समस्याएं देखीं। किसानों ने केंद्र प्रभारी शहजाद द्वारा अपने चहेतों को बिना नंबर के खाद देने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। भूखे प्यासे किसानों को देख विधायक ने मौके पर ही भोजन का स्टाल लगाया।
लाइन में लग खाद लेने के बाद बेच रहे दूसरों को
कुरारा। 120 किसानों को लाइन में लगने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पाई थी। वहीं इनके आधार जमा करवाकर मंगलवार को खाद का वादा किया था। इसको लेकर मंगलवार सुबह 5 बजे से केंद्र के बाहर किसानों ने डेरा डाल दिया। इससे नाराज फोरलेन में बैठकर नारेबाजी करने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि कस्बे के कुछ लोग आधार खतौनी लेकर पहले लाइन में लगकर खाद लेने के बाद दूसरे किसानों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। कस्बा निवासी लल्लू कबीर, राजेश कुमार, जल्ला के दुलीचंद ने बताया कि सोमवार सुबह खाद लेने के इंतजार में दिन भर बैठे रहे, लेकिन खाद नहीं मिल सकी। (संवाद)
डीएम ने खाद बिक्री केंद्र पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
मौदहा। मंगलवार को जिलाधिकरी डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी, एडीएम रमेशचंद्र व एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों पीसीएफ व क्रय विक्रय केंद्रों में पहुंचे। डीएम ने किसानों को विश्वास दिलाया कि खाद हर दशा में उपलब्ध कराई जाएगी। इस बीच उन्होंने एक किसान से खतौनी मांगी तो वह दूसरे की खतौनी लिए मिला। जिस पर नाराजगी जताई। किसान संजय उरदना, जयकरण खन्ना, पुष्पेंद्र भवानी ने बताया कि वे 5 बोरी खाद के लिए 10 घंटे से काउंटर पर खड़े रहे। खाद कब तक मिलेगी, उन्हें पता नहीं है।

एक दिवसीय प्रदर्शन आज
हमीरपुर। प्रदेश में खाद बीज की किल्लत और उसने पाने के लिए कतार में खड़े किसानों की मौत को लेकर प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी तीन नवंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के गोल चबूतरे पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed