फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

आतिशबाजी पर हामी के लिए संशय में अफसर

Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। अनुमति मिली तो जिले के पांच स्थानों पर 29 आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। जिले में 12 स्थायी लाइसेंस हैं और 17 आतिशबाजों ने अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के आवेदन किए हैं। कोर्ट के आदेशानुसार इस बार दिवाली में हरित पटाखे ही दगाए जाने हैं। अफसरों ने अभी किसी भी दुकान को स्वीकृृति नहीं दी है।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग पांच स्थानों पर आतिशबाजी की करीब 29 दुकानें लगवाने की तैयारी है। शहर में पुराना तहसील बंगला मैदान, राठ में वीएबी कॉलेज, सुमेरपुर में तपोभूमि मैदान, मौदहा में मीरा तालाब और कुरारा में मंडी के बगल में चयनित की गई है। जिले में 12 आतिशबाजों के स्थायी लाइसेंस हैं। इसमें छह को आतिशबाजी बनाने व छह को बेचने की अनुमति है। जिलेभर से अब तक आतिशबाजी बेचने के लिए अस्थायी लाइसेंस के लिए अग्निशमन विभाग के पास 17 आवेदन आए हैं। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर दुकानें लगाने की स्वीकृति देंगे। फिलहाल अब तक एसडीएम ने किसी भी आतिशबाज को दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी है। इसकी वजह कोर्ट के निर्देशानुसार हरित पटाखों को ही बिक्री की अनुमति दिया जाना है।
विज्ञापन

जिले के किसी आतिशबाज के पास हरित पटाखे नहीं
जिले में अभी किसी भी दुकानदार के पास हरित आतिशबाजी नहीं है। इसके साथ ही अब इतना समय भी नहीं बचा है कि आतिशबाज सामग्री बना सकें। वहीं बाहरी जिलों से भी हरित पटाखे आदि मिलने की संभावना भी न के बराबर है। क्योंकि शायद ही किसी आतिशबाज ने अधिक मात्रा में हरित पटाखे बनाएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजों को हो सकता है लाखों का नुकसान
जिले में आतिशबाजी की सामग्री बनाने और बेचने के लिए छह आतिशबाजों के पास स्थायी लाइसेंस हैं। वह दिवाली त्योहार की तैयारियों के मद्देनजर अब तक लाखों रुपये की आतिशबाजी बना चुके हैं। ऐसे में यदि अफसर हरित पटाखों को ही बेचने की अनुमति देते हैं तो लाखों की आतिशबाजी खराब हो सकती है।

इनसेट
आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए आए आवेदनों पर संबंधित क्षेत्राधिकारी और अग्निशमन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी।
- संजय कुमार मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed