{"_id":"617ae5436c052b09e47550e9","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp660979569","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों के वीडियो को बताया फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों के वीडियो को बताया फर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। अस्थि कलश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपशब्दों के वायरल वीडियो को भारतीय किसान यूनियन ने फर्जी करार दिया है। भाकियू पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव चंद्रा को सौंपा। इसमें मामले की जांच कर वीडियो बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू के बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लखीमपुर खीरी में किसानों की अस्थिकलश यात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि सभाएं की जा रहीं हैं। बताया कि 23 अक्तूबर को अस्थि कलश उरई से राठ होते हुए मौदहा पहुंचा। भाकियू कार्यालय से पूर्व दो स्थानों पर फोटोग्राफी हुई। कहा कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों के वायरल वीडियो को आधार बनाकर मौदहा निवासी श्रीनाथ उर्फ रजा मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रजा मोहम्मद द्वारा किसानों को उकसाने का कोई प्रमाणिक साक्ष्य नहीं है।
भेजे ज्ञापन में श्रीनाथ उर्फ रजा मोहम्मद के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने, वीडियो की जांच व फर्जी वीडियो बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश बाबू, रामसनेही राजपूत, दिनेश प्रताप सिंह बरेल, जितेंद्र चिकासी, भानसिंह बहगांव, धर्मपाल, पप्पू धगवां, बाबूराम आदि मौजूद रहे।