{"_id":"617598d9546f2d26350c35ca","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6601579142","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कब्जा जमाकर दुकान मकान बनाने वाले अतिक्रमणकारियों पर प्राधिकरण ने 26 अक्तूबर से बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन कार्यरत पीएनसी कंपनी ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाने के बाद अंतिम चेतावनी दे दी है। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
गत अप्रैल माह में कस्बे के नगर पंचायत चेयरमैन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन को पत्र भेज बस स्टैंड के समीप जमीन पर कब्जा होने का आरोप लगाया था। पांच माह तक चली जांच के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बस स्टैंड के आसपास के 13 लोगों को नोटिस थमाया था। समयावधि समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन पीएनसी कंपनी ने 25 अक्तूबर तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी है।
कंपनी के अधिकारियों ने कब्जाधारकों को आगाह कर किया कि 25 अक्तूबर तक अतिक्रमण हटा लें, वरना 26 से कंपनी बुलडोजर लाकर अतिक्रमण हटाएगी।