फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur,mandir,jal bharaoo

जमींदोज होने की कगार पर प्राचीन मंदिर

Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hamirpur,mandir,jal bharaoo
राठ। जलनिकासी बाधित होने से नगर के प्राचीन रोहनियां मंदिर परिसर में जलभराव रहता है। जिससे यह प्राचीन मंदिर कभी भी जमींदोज हो सकता है। संरक्षक ने अधिकारियों को पत्र भेजते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की है। रामलीला मैदान के समीप प्राचीन रोहनियां मंदिर है। सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर के नाम पर कीमती जमीन होने से विवाद की स्थिति बनी रहती है। संरक्षक राजेश शर्मा उर्फ नीलू महाराज ने बताया मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा ऐतिहासिक महत्व के इस मंदिर के संरक्षण की कोई सुध नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधि भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। मंदिर की जल निकासी पूरी तरह से ठप है। जिससे बरसात का पानी मंदिर परिसर में भरा रहता है। जलभराव के चलते यह मंदिर कभी भी ध्वस्त हो सकता है। तीन साल पूर्व तेज आंधी में मंदिर की मीनार झुक गई थी। उन्होंने कहा मंदिर परिसर में मौन साधना केंद्र संचालित होता है। बदहाल स्थिति से सैकड़ों मौन साधकों में असंतोष है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed