{"_id":"62eabe1e0a210c1b725b21f5","slug":"hamirpur-free-coaching-center-started-for-preparation-of-competitive-exams-hamirpur-news-knp711061187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शानदार मौक, छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शानदार मौक, छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू
Thu, 04 Aug 2022 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:51 AM IST
सार
सरीला थाना क्षेत्र में तहसील सभागार में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शानदार मौका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं निशुल्क कोचिंग कर सकते हैं। तहसील सभागार में कोचिंग की व्यवस्था की गई है। एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया की सरकार की निशुल्क शिक्षा योजना नीति के तहत सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
इसमें प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज के अध्यापकों का पैनल बनाया गया हैं। इस कोचिंग सेंटर में इन अध्यापकों द्वारा निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। खुद प्रशासनिक अफसर भी इन छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।इस कोचिंग में प्रशासनिक, बैंकिंग, शिक्षा, इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों में प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
एक लाइब्रेरी की भी स्थापना तहसील परिसर में की जाएगी। कोचिंग सेंटर शाम पांच बजे से तहसील के सभागार में संचालित होगी। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक सिंह का कहना है कि यह कोचिंग छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। शलेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश द्विवेदी का कहना है की जनपद के इस पिछड़े क्षेत्र में अफसरों का यह कदम बहुत ही प्रशंसनीय है।
विज्ञापन