फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Fire in vegetable market burnt goods worth ten lakh

हमीरपुर: सब्जी मंडी में लगी आग दस लाख का सामान जलकर खाक, पुलिस की सक्रियता के चलते नहीं हुई बड़ी घटना

Sat, 16 Oct 2021 12:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Oct 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Fire in vegetable market burnt goods worth ten lakh
सब्जी मंडी में लगी आग दस लाख का सामान जलकर खाक - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर कस्बे की सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे सात दुकानदारों का करीब दस लाख का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें एक सब्जी व छह किराना की दुकानों का नुकसान हुआ है। पुलिस की सक्रियता के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह से बुझाया।
विज्ञापन


कस्बे में खुशी का पर्व दशहरा मनाया जा रहा था। तभी अज्ञात कारणों के चलते रात करीब 12 बजे थाने के बगल में स्थित सब्जी मंडी में आग लग गई। इसमें सब्जी व्यापारी अब्दुल गफ्फार की करीब नब्बे हजार की सब्जी व फल जलकर बर्बाद हो गए। वहीं किराना दुकानदार संतोष गुप्ता का करीब दो लाख, सिद्धनाथ पाल, अनुराग पाल व जगदीश गुप्ता की दुकान का करीब डेढ़ डेढ़ लाख का मसाला, मेवा आदि सामान जल गया।
विज्ञापन


सुधा गुप्ता की दुकान का एक लाख व परमलाल की दुकान का लगभग साठ हजार का सामान जलकर खाक हो गया। अचानक हुई इस घटना से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया। त्योहार पर पुलिस गस्त में होने के कारण उसने सक्रियता दिखाई और थानाध्यक्ष वीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर तत्काल आग बुझाने का कार्य पुलिसकर्मी न करते तो आग बेकाबू हो सकती थी। बताया कि सात दुकानदारों का नुकसान हुआ है।


दुकानदारों के अनुसार करीब दस लाख का सामान जलने के अनुमान है। घटना से राजस्व विभाग की टीम को अवगत कराया गया है। गौरतलब हो कि वर्ष 2014 व 2019 में भी सब्जी मंडी में आग लगी थी। जिसमें दोनों बार करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed