फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Elderly murdered by thrashing with stick, relatives jammed for non-arrest of the accused

हमीरपुर: लाठी डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Elderly murdered by thrashing with stick, relatives jammed for non-arrest of the accused
जाम लगाकर परिजनों ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के ब्रह्मा डेरा मोहल्ले में पिछले पांच नवंबर को रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल हुए शिवनारायन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है था। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खोला गया। 
विज्ञापन


हमीरपुर के ब्रह्मा डेरा मोहल्ला निवासी पार्वती ने बताया कि बीते 5 नवंबर को रुपयों के लेनदेन में राजाराम व उनके पुत्रों ने पति अरविंद व ससुर शिवनारायन को लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ससुर शिवनारायण को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया कि राजाराम व उनके पुत्र धर्मेंद्र, सोलंकी व छोटे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। वह खुलेआम घूमकर उन्हें धमकी दे रहे हैं। पुलिस को बताने के बाद भी कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने सिटी फारेस्ट के पास फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नगर पालिका चेयरमैैन कुलदीप निषाद, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व एडीएम रमेशचंद्र पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed