{"_id":"61e534efcf873579c7402340","slug":"hamirpur-driver-dies-due-to-dumper-overturning-accident-in-under-construction-bundelkhand-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डंपर पलटने से चालक की मौत, निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डंपर पलटने से चालक की मौत, निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में हुआ हादसा
Mon, 17 Jan 2022 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jan 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मुस्करा में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी खाली कर वापस परथनिया प्लांट जा रहा डंपर ऊंचाई से पलटन कर नीचे आ गिरा। हादसे में चालक के केबिन में फंसने से मौत हो गई। मुस्करा थाना क्षेत्र के गुंदेला गांव के पास निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में जखेड़ी ओवर ब्रिज के पास गिट्टी खाली कर चालक हरनारायण यादव (48) डंपर लेकर वापस परथनिया प्लांट जा रहा था।
बसौठ निवासी मृतक के छोटे भाई प्रेमसिंह यादव ने बताया कि हरनारायण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में डंपर चालक था। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे पथरिया प्लांट से माल लादकर गुंदेला के आगे जखेड़ी ओवरब्रिज पर गया। वहां गिट्टी खाली कर वापस लौट रहा था तभी ऊंचाई से डंपर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।
जिससे केबिन में फंसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सहयोगियों के साथ सीएचसी मुस्करा ले जाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने ड्राइवर हरनारायण को मृत घोषित कर दिया। मृतक हरनारायण अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक की दोनों पुत्रियां की शादी हो चुकी है। पुत्र संदीप (18) पढ़ाई करता कर रहा है।
विज्ञापन
पुत्र की पढ़ाई के खर्च से लेकर परिवार का भरण पोषण हरनारायण ट्रक ड्राइवरी कर करता था। संदीप ने थाना मुस्करा में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि लिखित सूचना प्राप्त हो गई है। साथ ही साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।