फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Driver dies due to dumper overturning, accident in under-construction Bundelkhand Expressway

हमीरपुर: डंपर पलटने से चालक की मौत, निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में हुआ हादसा

Mon, 17 Jan 2022 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Driver dies due to dumper overturning, accident in under-construction Bundelkhand Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हमीरपुर के मुस्करा में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गिट्टी खाली कर वापस परथनिया प्लांट जा रहा डंपर ऊंचाई से पलटन कर नीचे आ गिरा। हादसे में चालक के केबिन में फंसने से मौत हो गई। मुस्करा थाना क्षेत्र के गुंदेला गांव के पास निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में जखेड़ी ओवर ब्रिज के पास गिट्टी खाली कर चालक हरनारायण यादव (48)  डंपर लेकर वापस परथनिया प्लांट जा रहा था।
विज्ञापन


बसौठ निवासी मृतक के छोटे भाई प्रेमसिंह यादव ने बताया कि हरनारायण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में डंपर चालक था। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे पथरिया प्लांट से माल लादकर गुंदेला के आगे जखेड़ी ओवरब्रिज पर गया। वहां गिट्टी खाली कर वापस लौट रहा था तभी ऊंचाई से डंपर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


जिससे केबिन में फंसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सहयोगियों के साथ सीएचसी मुस्करा ले जाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने ड्राइवर हरनारायण को मृत घोषित कर दिया। मृतक हरनारायण अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक की दोनों पुत्रियां की शादी हो चुकी है। पुत्र संदीप (18) पढ़ाई करता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र की पढ़ाई के खर्च से लेकर परिवार का भरण पोषण हरनारायण ट्रक ड्राइवरी कर करता था। संदीप ने थाना मुस्करा में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि लिखित सूचना प्राप्त हो गई है। साथ ही साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed