{"_id":"63430ff6b17f415c8b60901d","slug":"hamirpur-control-room-built-to-complain-about-the-problem-of-fertilizer-hamirpur-news-knp7224253147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : खाद की समस्या की शिकायत के लिए बनाया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : खाद की समस्या की शिकायत के लिए बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएपी, यूरिया और अन्य खाद से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान 8468015884 पर किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि सहकारिता बिक्री केंद्रों /बफर पर 550 मीट्रिक टन इफको डीएपी उपलब्ध है। निजी दुकानों पर भी 1505 मीट्रिक टन डीएपी है।
पारादीप प्लांट (उड़ीसा) से डीएपी की एक रैक आठ अक्तूबर को निकल चुकी है। इसके 10 अक्तूबर को महोबा रैक प्वांइट पहुंचने की संभावना है। इस रैक से जिले को 21 वैगन (1350 मीट्रिक टन) डीएपी मिलेगी।
कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान इफको डीएपी अधिक पसंद करते हैं। इसे देखते हुए इफको डीएपी की मंगाने पर ही जोर दिया जा रहा है। निजी दुकानों पर कृभकों, उत्तम, आईपीएल एवं मोजेक आदि डीएपी उपलब्ध है। उनका भी प्रयोग करें।
विज्ञापन
दलहनी और तिलहनी फसलों में डीएपी के बजाए एनपीके का प्रयोग भी कर सकते हैं। जिले में खाद की कमी नहीं है। खाद की आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।