{"_id":"af7494c77bfc2958aa093f22b904e4bf","slug":"gulal-blow-in-procession-the-faithful-thirke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में उड़ा गुलाल, थिरके श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में उड़ा गुलाल, थिरके श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते नौ दिनों तक कस्बे के सात दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की देर रात शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार सुबह मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर कसबे की सड़कों पर देर रात तक आस्थावानों का प्रतिमाओं को देखने के लिए जमावड़ा लगा रहा।
शारदीय नवरात्र पर क स्बे में मां के जयकारों की खूब गूंज रही। कसबे के सात दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित मां शेरावाली के विभिन्न रूपों वाली प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गुरुवार रात देवी भक्तों ने अपनी-अपनी प्रतिमाओं को सजाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली।
शोभायात्रा में नवयुवक गुलाब उड़ा थिरकते हुए चल रहे थे तो कुछ युवक मां दुर्गा के जोशीले नारे लगा रहे थे। रामलीला मैदान से शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा पड़ाव, कोटबाजार, बुधौलियाना, दीवानपुरा, बजरिया से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। शुक्रवार सुबह देवी भक्तों ने अपनी प्रतिमाओं को विभिन्न नदियों में ले जाकर नम आंखों से विसर्जित किया।
विज्ञापन
कुछ प्रतिमाएं गुरुवार को दिन में विसर्जित की गईं। देर रात तक कस्बे के सड़कों पर निकाली गई मां दुर्गा की झांकियों को देखने के लिए समूचे कस्बे के आस्थावान लोग उमड़ पडे़। जुलूस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीओ विजय त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव सहित भारी पुलिस बल प्रतिमाओं के साथ रहा।
वहीं, कु छैछा स्थित बेतवा, मौदहा बांध, कसबा खेड़ा, मुहाना घाट आदि स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला गुरुवार देर शाम तक जारी रहा। बुधवार रात कसबे में धूमधाम के साथ ज्वारे निकाले गये।