फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Government will not leave any stone unturned to develop Bundelkhand

बुंदेलखंड को विकसित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी

Sun, 22 Oct 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government will not leave any stone unturned to develop Bundelkhand
महिला को सम्मानित करते सीएम - फोटो : amar ujala
कुछेछा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रोटोकाल के तहत सुबह 9:15 बजे आए। अपने प्रथम आगमन पर जनसभा में भारी भीड़ देख गदगद दिखे। वह यह कहने से नहीं चूके  कि वर्षों से बुंदेलखंड शासन प्रशासन की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। वहीं माफियाओं के शोषण व दोहन का शिकार है। कहा कि बुंदेलखंड को विकसित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जितने धन की जरूरत होगी प्रदेश सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने 188.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही किसान कर्जमाफी, प्रधानमंत्री आवास व पं.दीनदयाल ज्योति योजना व स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जनसभा के बाद कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन



सीएम ने मंच से 32 मिनट तक भाषण दिया। कहा कि आज देखते से लगता है कि बुंदेलखंड जागा है। वर्षों से इसकी भारी उपेक्षा हुई है। यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इसके बावजूद इतनी सुबह बड़ी संख्या में आए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आल्हा ऊदल, संत ऋषि मुनियों को याद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक आपदा झेल रहा है। यहां के प्रतिनिधि जब भी मिलते हैं वह जल संकट और अन्ना प्रथा का मुद्दा जरूर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खेत, तालाब, शुद्ध पेयजल, केन बेतवा गठजोड़ योजनाएं चालू की जाएंगी। वह यह कहना नहीं भूले कि बुंदेलखंड की धरती को प्यासी नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने सिंचाई के लिए लिफ्ट कैनाल भी बनाने की बात कही। 110 राजकीय नलकूप लगाने की विशेष योजना कही। उन्होंने इन कार्यों पर पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर यह कार्य क्यों नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को निजी नलकूपों पर बिजली का पैसा ज्यादा लगता है इसके लिए विशेष व्यवस्था देनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर को बिजली देने का काम किया जा रहा है।

कहा अगर छोटे से मजरे में तीन घर हैं तो बिजली के पोल लगाकर उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा। चोर बाजारी रोकने का काम कर रहे हैं। राशन की कालाबाजारी रोकने का काम कर रहे हैं। अभी तक 35 लाख फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए हैं। सत्यापन जारी है इसमें करीब 60 लाख राशन कार्ड निकलेंगे। कहा कि कंट्रोल की दुकान खत्म कर कार्ड धारकों के खातों में सीधे सब्सिडी भेजी जाएगी। इससे कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा। उन्होंने अन्ना प्रथा के मामले में कहा कि गोरक्षा, गो संवर्धन, गो संरक्षण पर काम हो रहा है। बुंदेलखंड के हर जिले में गो अभ्यारण केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने गोसेवा के अध्यक्ष को भेजा था। अधिकारियों व इससे जुड़े संबंधित लोगों से बात करके निचले स्तर पर भी आम लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। कहा कि बुंदेलखंड की गायों में नस्ल सुधार कार्यक्रम चलाएंगे।

कुओं के जीणोद्धार पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में औद्योगिकीकरण किया जाएगा। एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। इसके दोनों साइडों पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। कहा कि कोई भी मजदूर अब बाहर काम करने नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि माफियाओं ने खनिज संपदा को लूटा है। कहा कि जिस बुंदेलखंड की गिट्टी बालू से प्रदेश में अपना घर बनाते हैं। वहीं आज प्राकृतिक आपदाओं से परेशान हैं।


उन्होंने सपा सरकार से घोषित बेतवा यमुना नदियो पर सेतु निर्माण, रोहाइन नाला में पुल निर्माण के साथ एप्रोच मार्ग सहित अन्य योजनाओं पर 188.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। मंच से सीएम ने जनता से कहा कि वह किसी को रिश्वत न दें, अगर कोई मांगे तो उनसे शिकायत करें। जनसभा के दौरान मंच पर ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री मनोहर लाल कोरी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक अशोक चंदेल, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed