{"_id":"781de01058b09210c8aadcb30abb09d8","slug":"got-saticfied-from-counting-prepration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियों पर संतोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियों पर संतोष जताया
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी और पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने कसबे के बीएनवी इंटर कालेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। एक नवंबर को पंचायत चुनाव के मतपत्रों की गिनती होनी है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर डीएम और एसपी बीएनवी इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार से कहा कि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
तैयारियों पर संतोष जताया। इसके बाद डीएम ने गोहांड पहुंच मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ विजय त्रिपाठी, कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव, खंड विकास अधिकारी तुलसीराम कबीर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन