{"_id":"2c7352d75de18cbe35e01aaf7cacfcd9","slug":"giving-tribute-to-people-who-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के अवसर पर पुलिस ने कैंडल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
सीओ राजेश कुमार पांडेय की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर पुलिस और नगर के संभ्रांत लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। सीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर चल रहे यातायात माह में सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जानी है। सोमवार को शिक्षण संस्थानों में कैंप लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजा दुबे, सिपाही बृजेंद्र सिंह, अवधेश सहित कस्बे के दो दर्जन से अधिक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह ललपुरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष शिवमिलन के नेतृत्व में कैंडल जुलूस निकाला। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन