{"_id":"61eeecaf425af9682b7148a7","slug":"girls-ahead-than-boys-district-magistrate-hamirpur-news-knp6771056114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका दिवस पर आयोजित की गई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका दिवस पर आयोजित की गई कार्यशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लड़का और लड़की एक समान हैं। उनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़कियां लड़कों की तुलना में आगे हैं, उन्हें अवसर दिए जाने की जरूरत है। लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। यह बात बालिका दिवस के मौके पर जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए कही।
उन्होेंने कहा लड़कियों के शिक्षित होने से दो घर शिक्षित बनते हैं। आज लड़कियां भारत समेत पूरे विश्व में उच्च पदों पर रहकर नाम रोशन कर रहीं हैं। इस बार विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण में महिला मतदाताओं की संख्या 1000 पुरुषों पर 826 से बढ़कर 833 हो गई हैं। आशा कार्यकताओं, अधिकारियों ने भी कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए। सीएमओ डॉ.एके रावत, एसीएमओ डॉ.पीके सिंह, सीएमएस महिला डॉ.फौजिया अंजुम नोमानी, सीएमएस पुरुष डॉ.विनय प्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल यादव, जलीस खान समेत तमाम लोग कार्यशाला में मौैजूद रहे।
---
छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली
-कहा पहले मतदान करेंगे फिर कोई काम
हमीरपुुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मां गौरा महाविद्यालय में छात्राओं व महिला प्रवक्ताओं ने मतदान करने व इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। छात्राएं सोनाली सिंह, आयशा, अलीशा, वरीशा, पूजा प्रजापति, शिखा द्विवेदी, प्रेरणा पाल, खुशबू यादव, प्राची दीक्षित, इशिका वर्मा, कुमकुम, नुरानी, स्नेहा त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे। कहा पहले मतदान करेंगे, फिर अन्य कोई काम करेंगे। प्रबंधक रंजना पांडेय ने बालिकाओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। प्रवक्ता आरती, मीना, गजाला, अलका प्रजापति, शिखा द्विवेदी, आरडी निषाद, डीआर गौतम, शुभम दक्ष, केशव, नंदकिशोर, विनीता प्रजापति ने मतदान को लेकर विचार व्यक्त किए।