{"_id":"614780d78ebc3e227f7077ef","slug":"girl-poision-hamirpur-hamirpur-news-knp6530698175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की धमकी से आहत छात्रा ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की धमकी से आहत छात्रा ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी से आहत डीएलएड की छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया उनकी 21 वर्षीय पुत्री डीएलएड की छात्रा हैं। करीब दो वर्ष से नगर के सिकंदरपुरा निवासी एक युवक उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है। पुत्री ने उक्त बातों पर ध्यान न देकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। कहीं शिकायत न करने पर आरोपी की हिम्मत बढ़ती गई। पिता ने बताया कुछ दिन से युवक उनकी पुत्री को लगातार फोन कर रहा था।
फोन पर उसकी फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। दहशत में आकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। पिता के विरोध करने पर आरोपी फोन पर उन्हें भी धमकाने लगा। फोटो वायरल कर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। छात्रा के पिता का आरोप है युवक दिन भर उनके पूरे परिवार के मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रहा था। जिस पर उसका नंबर ब्लाक किया।
विज्ञापन
वहीं शनिवार शाम करीब सात बजे छात्रा ने दहशत के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी में इलाज कराया गया। बताया छात्रा अभी बोलने में सक्षम नहीं है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा पिता ने युवक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा युवती के जहर खाने की बात पिता ने नहीं बताई है।