फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Garun flag was taken out with honour-e-shaukat and singing

विजय प्रतीक गरुण ध्वज शानो शौकत व गाजे बाजे के साथ निकाला

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Garun flag was taken out with honour-e-shaukat and singing
कुरारा (हमीरपुर)। होली पर्व के बाद दूज को विजय प्रतीक गरुण ध्वज शानो शौकत व गाजे बाजे के साथ कस्बे में निकाला गया। कस्बे में सैकड़ों वर्षों से प्राचीन ऐतिहासिक विजय ध्वज निकालने की परंपरा है। यह गौर वंश की विरासत है, इसका इतिहास पुराना है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बजुर्ग श्याम सिंह, बच्चा सिंह आदि ने बताया कि पुराने समय में हरेहटा गांव में जलसा हुआ करता था तथा विजय ध्वज को हमीरपुर यमुना नदी में नहलाने ले जाते थे। इसके बाद सिकरोढ़ी गांव जाने लगे, फिर बचरौली में झंडा नहलाने जाने के बाद वहां विरोध होने पर झगड़ा हो गया। बताया कि कोडार्क देव के नाम पर कुरारा का नामकरण हुआ। कोडार्क देव के दो पुत्र हुए जिनमें एक महलदेव व दूसरे खान देव, इनके वंशज कस्बे में निवास करते हैं। वही लोग आज भी इस प्राचीन परंपरा को जीवंत किए हैं। रात्रि में रामलीला व नौटंकी के कार्यक्रम संपन्न होते हैं। कंडौर गांव निवासी डा.देवेंद्र सिंह गौर ने बताया कि हमारे गांव में होलिका दहन के बाद अष्टमी को फ़ाग गायन के साथ होली मनाई जाती है। इस दिन गांव में जलसा होता है। यह परंपरा आज भी चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed