फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Funds released for shoes, clothes, socks and uniforms

24956 छात्रों का दो करोड़ 74 लाख 51600 जारी

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Funds released for shoes, clothes, socks and uniforms
हमीरपुर। शासन ने सभी परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए यूनिफार्म, जूते मोजे, स्वेटर व बैग आदि के लिए अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1100 रुपये देने के आदेश दिए थे। जिसके लिए शासन स्तर से करीब 25 हजार छात्र छात्राओं को दो करोड़ 74 लाख 51600 की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 975 परिषदीय विद्यालयों में 593 प्राथमिक, 376 उच्चतर माध्यमिक व 7 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। जिनमें कुल एक लाख 23 हजार 957 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिनको यूनिफार्म के लिए शासन स्तर से 13 करोड़ 63 लाख 52 हजार 700 रुपये भेजे जाने हैं। लेकिन अब तक मात्र 24 हजार 956 छात्रों को ही पैसा भेजा गया है। वहीं नौनिहाल बिना स्वेटर, जूता मोजों के स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्राथमिक विद्यालय कारीमाटी की प्रधानाध्यापिका रमा सिंह ने बताया कि 61 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिनको शासन से यूनीफार्म व स्वेटर आदि के लिए 1100 रुपये भेजे जाने थे। बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक किसी भी बच्चे का पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन

91 बच्चों का आया पैसा
अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य महेश कुमार ओमर ने बताया कि विद्यालय में कुल 166 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें अब तक 91 छात्रों का पैसा आया है। अभी भी 75 छात्रों का पैसा आना शेष है। जिसमें 38 खातों में केवाईसी न होने से खाते बंद हैं। बताया कि ये पैसा सीधे शासन स्तर से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं आया एक भी पैसा
विभाग ने 24956 छात्रों को भेजी धनराशि
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मनोज पालीवाल ने बताया कि जनपद के करीब एक लाख 23957 छात्र छात्राओं को शासन स्तर से प्रति छात्र 1100 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावक के खाते में सीधे भेजी जा रही है। बताया कि अब तक 24 हजार 956 छात्र छात्राओं को दो करोड़ 74 लाख 51 हजार 600 रुपये भेजे जा चुके हैं। बताया कि दो जोड़ी यूनिफार्म 600 रुपये, एक जोड़ी जूता को 140, दो जोड़ी मोजा को 50, एक स्वेटर केे लिए 200 व एक बैग 110 रुपये में खरीदने हैं। कहा कि अभी करीब 98 हजार छात्रों का पैसा आना शेष है। जो जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed