फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fruit seller shot dead; public outrage erupts

Hamirpur News: फल विक्रेता की गोली मारकर हुई थी हत्या, फूटा गुस्सा

Tue, 20 Oct 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller shot dead; public outrage erupts
फोटो 19 एचएएमपी 39- शहर स्थिति कालपी चौराहा में हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए परिजन। संवाद - फोटो : Archive
हमीरपुर। शहर के कालपी चौराहा पर फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को परिजन ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे करीब तीन घंटे तक हमीरपुर-कालपी हाईवे जाम रहा। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के बाद चेयरमैन कुलदीप निषाद के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के गौरादेवी नई बस्ती मोहल्ला निवासी मनफूल निषाद का बेटा राजू उर्फ राजकुमार (45) करीब 10 वर्षों से फल का ठेला लगा रहे थे। चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे राजकुमार कालपी चौराहे पर ठेले पर बैठे थे। उसकी मां राजकुमारी भी पास में सब्जी की दुकान लगाए थीं। पत्नी सरोज भी मौजूद थी। वह अचानक सड़क पर गिरा। शुरुआत में घरवालों ने उसके चक्कर आने से गिरकर चोट लगने की आशंका जताई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। बीते रविवार रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एमआरआई जांच में राजकुमार के सिर पर गोली होने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने की पुष्टि हुई। घटना के समय कई लोग मौजूद थे, लेकिन गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गोली लगने की जानकारी होने पर परिजन शव लेकर शहर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। परिजन मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और एक सदस्य को नौकरी व 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान कराए गए सीटी स्कैन में मेटैलिक सब्सटेंस की जानकारी मिलने के बाद पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना के समय गोली चलने या गोली लगने की सूचना परिजनों द्वारा, अस्पताल या अन्य किसी के माध्यम से स्थानीय कोतवाली में नहीं दी गई थी। पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की तीन टीमें जांच कर रही हैं।

अरविंद कुमार वर्मा, अपर एसपी।

फोटो 19 एचएएमपी 39- शहर स्थिति कालपी चौराहा में हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए परिजन। संवाद

फोटो 19 एचएएमपी 39- शहर स्थिति कालपी चौराहा में हाईवे पर शव रखकर जाम लगाए परिजन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed