{"_id":"621bbf864f42f3517935aae6","slug":"four-nominated-for-trying-to-burn-woman-alive-hamirpur-news-knp6829474102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जलाने के प्रायस में चार नामजद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जिंदा जलाने के प्रायस में चार नामजद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। चुनाव की रंजिश में महिला को मारपीट कर केरोसिन डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी, मां व भाई को नामजद कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व सीओ सदर ने गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
बीते शुक्रवार को देर रात मौहर में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में नीरज, दीपक, शालू, रेखा ने मिलकर पड़ोसी सूरजकली साहू को मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। परिजनों ने आग बुझाकर महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की देर शाम घायल महिला के पति शिवप्रसाद साहू ने गांव के नीरज, दीपक, नीरज की पत्नी शालू तथा मां रेखा के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नीरज व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर शनिवार को देर शाम सीओ सदर विवेक यादव गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।