{"_id":"587126b94f1c1bdc6b15875c","slug":"flying-squad-static-and-set-up-monitoring-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ता, स्टैटिक व निगरानी टीमें गठित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ता, स्टैटिक व निगरानी टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पैदल रू ट मार्च करते पुलिस व पीएसी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने उड़नदस्ता, स्टैटिक व निगरानी टीमों का गठन किया है। यह टीमें चुनाव की सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। सदर विधानसभा में तीन उड़नदस्ता टीम गठित हुई हैं। जिसमें आबकारी अधिकारी रामसजीवन के साथ कोतवाली के उपनिरीक्षक ललित कुमार के साथ दो सिपाही व
एक वीडियोग्राफर रहेगा। दूसरी टीम के प्रभारी सहायक आयुक्त वाणिज्यकर प्रदीप भुवनेश्वर के साथ थाना सुमेरपुर के उपनिरीक्षक सतीश कुमार व दो सिपाही तथा वीडियोग्राफर रहेगा। तीसरी टीम के प्रभारी आबकारी निरीक्षक वाचस्पति शुक्ला के साथ मौदहा के दारोगा भानुप्रताप सिंह व दो सिपाही तथा वीडियोग्राफर रहेगा। इसी तरह राठ विधानसभा क्षेत्र
यात्रीकर अधिकारी अमित कुमार वर्मा के साथ राठ कोतवाली के पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, दूसरी टीम में अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा के साथ थाना मुस्करा के दारोगा यशकरन सिंह व तीसरी टीम में आबकारी निरीक्षक होरीलाल के साथ जरिया थाना के उपनिरीक्षक सत्यविजय सिंह रहेंगे। इन टीमों में प्रत्येक के साथ दो सिपाही व एक
विज्ञापन
वीडियोग्राफर मौजूद रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उड़न दस्ता टीमों का काम नकद रुपये, शराब या अन्य उपहार के रूप में मिलने वाली शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करेंगी। साथ ही मौके पर होने वाले कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग कराएगा। इसकी रिपोर्ट आरओ/एआरओ, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही लेनदेन करने वालों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कराएंगे।
प्रमुख स्थानों पर वाहनों की होगी चेकिंग
आधा दर्जन स्टैटिक टीमें बनाई गई हैं। मुख्यालय के राठ तिराहे पर स्टैटिट टीम प्रभारी लोनिवि के जेई हर्षित पटेल अपने मातहतों के साथ रहेंगे। वहीं, बेरी तिराहा कुरारा में लोनिवि के जेई पुनीत विश्वकर्मा रहेंगे। मौदहा के बड़ा चौराहा में लोनिवि के जेई ओमप्रकाश रहेंगे। राठ कस्बे में अंबेडकर चौराहे पर जेई अरविंद कुमार, मुस्करा के खरेला तिराहे में जेई शांति
प्रकाश, सरीला स्टैंड पर जेई सुरेंद्र कुमार पांडेय रहेंगे। इन टीमों में एक उपनिरीक्षक, दो सिपाही व एक वीडियोग्राफर मुस्तैद रहेगा। यह टीमें मार्गों से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखेंगी। चेक पोस्ट लगाकर चुनाव के दौरान अवैध रूप से जाने वाली नगदी, शराब जैसे कार्यों को रोकने में मदद करेगी।
रैलियों व संवेदनशील घटनाओं के लिए निगरानी टीम
दोनों विधानसभाओं में एक एक निगरानी टीम का गठन हुआ है। यह टीमें होने वाली संवेदनशील घटनाओं, राजनीतिक दलों की रैलियां व मीटिंगों में आने वाले व्यय की निगरानी करेंगी। सदर विधानसभा में सुमेरपुर बीडीओ विजयशंकर शुक्ला के साथ भूमि संरक्षण के ओमप्रकाश रहेंगे। वहीं राठ विधानसभा में बीडीओ कृष्णदेव भारती के साथ सपरार प्रखंड के एई विकास वर्मा रहेंगे। इन टीमों में भी वीडियोग्राफर मौजूद रहेंगे।