फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   five shop demolished due to fire

पांच दुकानें राख

Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
five shop demolished due to fire

कोटबाजार स्थित किराना बाजार में गुरुवार रात आग लगने से दो दुकानें जल गईं। इसमें लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई। दुकानदारों ने रंजिश के चलते किसी के आग लगाने की आशंका जताई है। उधर बिवांर में ट्रांसफार्मर में आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


कोटबाजार की किराना लाइन में दर्जनों दुकानें हैं। गुरुवार रात करीब दो बजे ओम प्रकाश पुरवार की किराने की दुकान में आग लग गई। रात करीब तीन बजे बस स्टैंड जा रहे बैबू ने आग बढ़ती देखकर इसकी सूचना दुकानदारों को दी। आग से किराने की दुकान में रखा करीब छह लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


वहीं उनकी दुकान के ठीक पीछे नौशे की जूते की दुकान में भी आग लग गई। उसका भी करीब दो लाख का नुकसान हुआ। आग लगने की जानकारी पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई। इससे पास में स्थित संतोष पुरवार और दिलीप पुरवार की दुकानें बच गईं। लेखपाल रमेश चंद्र सोनी ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, काशी प्रसाद गुप्ता, नीरज अग्रवाल आदि व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बिवांर में बांधुर मोड़ स्टैंड के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग बढ़ने से पास में स्थित तीन दुकानें भी जल गईं। किराना दुकानदार प्रमोद साहू ने बताया कि त्योहार के चलते दुकान में काफी माल भरा था। उसका करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ये बताते-बताते वह अचेत होकर वहीं गिर गया।


वहीं राममनोहर की गुमटी और नमे खान की मुर्गे की दुकान भी जलकर राख हो गईं। दुकानदाराें ने बताया कि उन्होंने मुस्करा जा रही फायर ब्रिगेड के कर्मियों से आग बुझाने को कहा तो उन्होंने मुख्यालय से आदेश मिलने पर ही आग बुझाई। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। उन्होंने प्रशासन से क्षति का मुआवजा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed