{"_id":"627800fbae4c8754821887de","slug":"five-corona-infected-found-hamirpur-news-knp6956587101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या हुई 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या हुई 17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ गई है। कुछ ही दिनों के अंदर 17 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह सभी लोग अलग-अलग इलाकों के हैं। रविवार को 5 नए कोरोना केस निकले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से लोगों को ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के नियम का पालन करने की सीख देनी शुरू कर दी है। जनपद में रविवार तक कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर लोगों को होम होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि जिन भी लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें कोई खास लक्षण नहीं है। फिर भी ऐहतियात बरती जा रही है। ऐसे लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। सीएमओ ने लोगों से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाथ अवश्य अच्छी तरह से धोएं। जो लोग अभी तक पहला, दूसरा या बूस्टर डोज नहीं लगवाए हैं, वह अवश्य टीकाकरण करा लें। संवाद
डॉक्टर एवं ईएमटी में बहस
भरुआसुमेरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच किए बगैर रेफर करने की बात कहने पर एंबुलेंस ईएमटी व डाक्टर भिड़ गए। डाक्टर ने ईएमटी पर फार्मेट न भरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शनिवार को इमरजेंसी ड्यूटी में डा. शशांक ड्यूटी पर थे। देर शाम एक एंबुलेंस मरीज को लेकर आई। डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल ले जाने की बात कही। एंबुलेंस ईएमटी ने ब्लड प्रेशर आदि न चेक करने का आरोप लगाया। इसी बात पर ईएमटी और डॉक्टर के मध्य बहस होने लगी। मामला मरीज की पूरी जानकारी न देनेे का बताया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डिप्टी सीएमओ महेश चन्द्रा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी व चिकित्सक के बीच वाद विवाद हुआ है। वहीं डा. शशांक ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाने पर ईएमटी को एक फार्मेट भर कर देना होता है। वह भर कर लाया नहीं था। इसी पर उसे डांट लगाई थी। (संवाद)