{"_id":"62910cc097f15a7ab7390a8e","slug":"five-accused-of-robbery-arrested-with-arms-hamirpur-news-knp699202138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरों को अवैध असलहों के साथ माल सहित धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरों को अवैध असलहों के साथ माल सहित धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला। बाइक सवार से लूटपाट करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूट का माल भी बरामद किया गया है।
बहपुर गांव निवासी रामकुमार मंगलवार की देर शाम कुम्हरिया गांव में रिश्तेदार की शादी में सम्मिलित होने के बाद अपने घर बहपुर जा रहा था। तभी अमगांव के आगे करोंदी गांव की मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसका मोबाइल, रुपया आदि सामान छीन लिया।
थानाध्यक्ष जरिया रामआसरे सरोज ने बताया कि बुधवार की रात में गस्त के दौरान अमगांव के पास से आशीष कुमार, संदीप निवासी चिल्ली, अनुज व राजेश निवासी बिलगांव तथा प्रहलाद निवासी औंता को अवैध असलहों व माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से दो तमंचा, एक मोबाइल, दो बाइक व 2470 रुपये बरामद हुआ है। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।