फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fighting broke out at engagement event, four injured

Hamirpur News: सगाई कार्यक्रम में हुई मारपीट, चार घायल

Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fighting broke out at engagement event, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राठ। सगाई कार्यक्रम के दौरान पहुंचे नौ लोगों ने घर में घुस कर परिवार के लोगों से मारपीट की। मारपीट में चार लोग घायल हुए। आरोपी लड़कियों की शादी अपने यहां कराने का दबाव बना रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव निवासी गुड्डी ने बताया मंगलवार दोपहर पुत्री अकीला की मंगनी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के नदीम खान, नईम खान, रहुफ, शाहरुख, महोबा के भटीपुरा निवासी गोलू, अमान, सराफत, आहद, रियाज ने घर में घुस कर गाली-गलौज की। आरोप है गालियां देने का विरोध करने पर उन्हें, पुत्र आरिफ, पुत्रियों सूबी, सकीना, रूबी, इब्वो, रोजी के साथ मारपीट की। आरोपी पुत्रियों की शादी अपने यहां करने का दबाव बना रहे थे। रिश्तेदारों द्वारा बीचबचाव करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया मारपीट में पुत्र आरिफ, रूबी, सूबी, सकीना को चोटें आईं हैं। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


-----------------
पिता पुत्र को मारपीट कर किया घायल
राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी प्रेमचंद्र राजपूत ने बताया मंगलवार शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी पड़ोसी जगभान राजपूत, सचिन राजपूत, राहुल राजपूत, टिंकू उर्फ सचिन राजपूत, मानबहादुर आए व गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे पुत्र हेमंत राजपूत के साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बताया मारपीट में उन्हें व पुत्र को चोटें आईं हैं। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------------
गर्भवती ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
राठ। शहर के सिकंदरपुरा मोहल्ला चरखारी रोड निवासी अंजली ने बताया 25 जनवरी 2023 को मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी लखनलाल कुशवाहा से शादी हुई थी। आरोप लगाया ससुराली दहेज की मांग पर उनका उत्पीड़न करते हैं। जिसकी तहरीर थाने में दी थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे पति सहित ससुराली उनके यहां आए व गाली-गलौज की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी भाग गए। बताया वह गर्भवती हैं और ससुराली मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। (संवाद)
--------------
गाली-गलौज कर सिर फोड़ा

भरुआ सुमेरपुर। बांकी मार्ग निवासी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि वह घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी अवधनरेश आकर गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संंवाद)

--------------------------
पटाखा छुड़ाने के विवाद में महिला को पीटा
भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा निवासी गोमती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी रामप्रताप व पंकज दरवाजे पर पटाखा छोड़ रहे थे। मना करने पर दोनों ने गाली गलौज करके जमकर मारापीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed