फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fierce uproar over opening shop in captivity

बंदी में दुकान खोलने पर हुआ जमकर हंगामा

Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fierce uproar over opening shop in captivity
राठ में हंगामे के बाद बंदी के दिन खुली दुकान बंद कराते पुलिसकर्मी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। मंगलवार साप्ताहिक बंदी के बावजूद हेयर सैलून की दुकान खुली होने पर समिति के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने आपत्ति जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुली हेयर सैलून की दुकान बंद करा दी। इस दौरान विवाद के चलते एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर भीड़ भाड़ जमा रही।
विज्ञापन

हेयर सैलून समिति के अध्यक्ष योगेश ने बताया कि मंगलवार के दिन हेयर सैलून की दुकानों की साप्ताहिक बंदी होती है। नियमों का उल्लंघन करते हुए रानी गेट पड़ाव शक्ति मंदिर के पास स्थित हेयर सैलून की दुकान खुली हुई मिली। समिति के सदस्य मंगल, राजू, कपिल, शिव कुमार, धर्मेश, अमित, नरेश, कबीर, सुरेंद्र, कल्लू, जितेंद्र आदि पहुंचे। दुकान संचालक से साप्ताहिक बंदी का हवाला देते हुए दुकान बंद करने की बात कही। इस पर संचालक ने दुकान बंद करने से इनकार कर दिया। लोगों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल से शिकायत की। मौके पर पुलिस पहुंच गई और दुकान के अंदर बैठे ग्राहकों को बाहर निकालकर दुकान बंद कराई। एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ जमा होने से लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि दुकानदार साप्ताहिक बंदी के नियमों का पालन करें। अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी पर विभागीय अधिकारियों की टीम कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed