{"_id":"627c07b2d7ac31414847d64c","slug":"father-s-meaning-arose-before-daughter-s-marriage-hamirpur-news-knp696260325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय से जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय से जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता की अर्थी उठने से घर में मातम पसरा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी रणविजय (55) कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी भोला (40) के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में किसी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें भोला की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
रणविजय के बड़े भाई रामचंद्र ने बताया कि मृतक की चार पुत्रियां है। एक पुत्र था, जिसकी छह जनवरी को बीमारी से मौत हो गई थी। जबकि पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। चौथी पुत्री अंजू की 12 मई को सिकरोढ़ी से बरात आनी थी। उसकी तैयारी में लगा था। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।